वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मोदी बोले- हालात नहीं सुधरे तो बढ़ेगी गरीबी

द हेग में बोले पीएम मोदी: दुनिया लगातार संकटों से घिरी, बढ़ सकता है गरीबी का खतरा

नीदरलैंड दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए वैश्विक हालात पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया कई बड़े संकटों का सामना कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले कोरोना महामारी ने मानवता को झकझोर दिया, इसके बाद युद्ध जैसे हालात पैदा हुए और अब दुनिया ऊर्जा संकट से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि यह दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बनता जा रहा है।

मोदी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते परिस्थितियां नहीं बदलीं तो पिछले कई दशकों में विकास और गरीबी उन्मूलन के लिए किए गए प्रयासों पर असर पड़ सकता है। दुनिया की बड़ी आबादी फिर से गरीबी और आर्थिक संकट के दलदल में फंस सकती है।

उन्होंने वैश्विक सहयोग, शांति और स्थिरता पर जोर देते हुए कहा कि दुनिया को मिलकर इन चुनौतियों का समाधान निकालना होगा।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें