वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

डॉ. विवेक बिंद्रा की निवेशित कंपनी ब्रांडेड फैक्ट्री का भीलवाड़ा में बड़ा आगाज, 1.10 लाख वर्गफुट का विशाल स्टोर शुरू

90 प्रतिशत तक की छूट के साथ ग्राहकों को मिलेंगे ब्रांडेड उत्पाद, राजस्थान और गुजरात में कंपनी का खुदरा नेटवर्क पहुंचा 2.50 लाख वर्गफुट

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण(धीरज कुमार शर्मा)। उद्यमी बसंत गांधी द्वारा स्थापित और डॉ. विवेक बिंद्रा के बड़ा बिजनेस की निवेशित कंपनी ब्रांडेड फैक्ट्री ने भीलवाड़ा में 1.10 लाख वर्गफुट का विशाल स्टोर शुरू कर अपने विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। स्टोर में ग्राहकों को एक ही छत के नीचे विभिन्न ब्रांडों के फैशन, लाइफस्टाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं घरेलू उपयोग के उत्पाद किफायती कीमतों पर उपलब्ध होंगे। उद्घाटन के अवसर पर विभिन्न उत्पादों पर 90 प्रतिशत तक की छूट दी गई।उद्घाटन समारोह में डॉ. विवेक बिंद्रा, महाराज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, अभिनेता एवं सांसद रवि किशन, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, कुलदीप सिंघानिया, हर्षवर्धन जैन, देवी चित्रलेखा और अभिनेता शोभिनाव सत्या सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

आइडिया टू आईपीओ पहल से जुड़ी कंपनी

ब्रांडेड फैक्ट्री बड़ा बिजनेस की आइडिया टू आईपीओ पहल से जुड़ी है। इस पहल का उद्देश्य छोटे एवं मध्यम उद्यमों को मजबूत व्यावसायिक व्यवस्था, वित्तीय अनुशासन, बेहतर प्रबंधन और रणनीतिक मार्गदर्शन के जरिए भविष्य में शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के लिए तैयार करना है।डॉ. विवेक बिंद्रा ने कहा कि भारत में उद्यमिता की अपार संभावनाएं हैं और छोटे एवं मध्यम उद्यम देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कंपनी को मजबूत कारोबारी व्यवस्था और सही रणनीतिक दिशा के साथ आगे बढ़ने में सहयोग देना इस पहल का उद्देश्य है।

भीलवाड़ा से देशभर में विस्तार की तैयारी

कंपनी के संस्थापक बसंत गांधी ने बताया कि ‘भीलवाड़ा से भारत’ की सोच के साथ कंपनी छोटे और मध्यम शहरों में ब्रांडेड उत्पादों को किफायती कीमतों पर उपलब्ध करवाना चाहती है। राजस्थान और गुजरात में कंपनी का मौजूदा खुदरा नेटवर्क लगभग 2.50 लाख वर्गफुट हो गया है। इसमें भीलवाड़ा का 1.10 लाख, वडोदरा का 1 लाख और नवसारी का 40 हजार वर्गफुट का स्टोर शामिल है।कंपनी की ओर से गोदारा में 40 हजार और भावनगर में 36 हजार वर्गफुट के नए स्टोर प्रस्तावित हैं। इसके अलावा अहमदाबाद, सूरत और वापी सहित अन्य शहरों में भी विस्तार की योजना है। कंपनी स्टोर और फ्रेंचाइजी मॉडल के माध्यम से देशभर में अपना नेटवर्क बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें