वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

इतिहास में पहली बार ग्राम पंचायत कटार में 663 वोट से जीतकर मेवाराम गुर्जर बने सरपंच

आसींद/घुमन्तु दर्पण(परमवीर सिंह कटार)| हाल ही में पंचायती राज चुनाव द्वितीय चरण के तहत आसींद पंचायत समिति के सरपंच पंच के चुनाव संपन्न हुए जिसमें कटार पूर्व सरपंच जगरूप गुर्जर के सुपुत्र मेवाराम गुर्जर ने रिकॉर्ड तोड़ वोट प्राप्त करके अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बालचंद दक को 663 वोट से हरा कर विजय प्राप्त की वही 31 अक्टूबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कटार में उपसरपंच के लिए नवनिर्वाचित वार्ड पंचों ने सर्वसम्मति से भंवर सिंह रावत को उपसरपंच चुना| तत्पश्चात विजय जुलूस रूप में ढोल नगाड़े डीजे के साथ निकला जिसमें ग्रामीणों ने हर्षौल्लास से स्वागत अभिनंदन किया |नवनिर्वाचित सरपंच मेवाराम गुर्जर ने बताया कि ग्राम पंचायत कटार की देवतुल्य जनता का मे आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताकर 663 वोटों से सरपंच बनाया है |आपके विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी सड़क ,बिजली, पानी ,चिकित्सा, शिक्षा , संबंधी कार्य को प्रमुखता से किया जाएगा|

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें