किशनगढ़/घुमन्तु दर्पण(रेखा कुमावत)। राजस्थान पुलिस के सेवानिवृत्त सर्किल इंस्पेक्टर (CI) महावीर सिंह (65) पुत्र मूल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गांधीनगर थाना क्षेत्र के नाथी का जाव इलाके में उन्होंने अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जानकारी के अनुसार महावीर सिंह वर्ष 2021 में राजस्थान पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। वे किशनगढ़ स्थित अपने मकान में अकेले रहते थे। बताया जा रहा है कि घटना से पहले सुबह उन्होंने परिवार के सदस्यों को किशनगढ़ आने का संदेश भेजा था। इसके बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।महावीर सिंह ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।







