वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जस्सूसर गेट के बाहर श्मशान भूमि का होगा विकास, विधायक जेठानंद व्यास ने 12 लाख रुपए की दी अभिशंसा

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में विधायक जेठानंद व्यास ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से जस्सूसर गेट के बाहर रांकावत भवन के पास स्थित सार्वजनिक श्मशान भूमि के विकास के लिए 12 लाख रुपए की अभिशंसा की है।

यह कार्य वार्ड संख्या 43 में करवाया जाएगा। स्वीकृत राशि से श्मशान भूमि परिसर में 20×50 फीट का बरामदा, दो टॉयलेट, दो बाथरूम, पानी की टंकी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।विधायक की इस अभिशंसा पर स्थानीय नागरिकों ने उनसे मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान रांकावत समाज सभा के अध्यक्ष हनुमान दास स्वामी, मंत्री रमेश स्वामी, व्यवस्थापक शिव कुमार स्वामी, लक्ष्मी नारायण स्वामी, भंवरलाल स्वामी एवं दीनदयाल स्वामी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें