वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सर्वोदय विचार परीक्षा में बैरासर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, तमन्ना ने जिले में प्रथम तो विकास ने हासिल किया तीसरा स्थान

नोखा/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)। महात्मा गांधी के जीवन एवं विचारों पर आधारित सर्वोदय विचार परीक्षा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरासर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से आयोजित परीक्षा में कक्षा 9 से 12 वर्ग में तमन्ना ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं कक्षा 6 से 8 वर्ग में विकास ने तीसरा स्थान हासिल किया।विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक चंद्रपाल ने बताया कि परीक्षा में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 2100 रुपए, द्वितीय स्थान पर 1100 रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 500 रुपए की प्रोत्साहन राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में दोनों विद्यार्थियों का माला पहनाकर एवं पारितोषिक देकर सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य रामावतार खंगार सहित विनोद कुमार, मनसुख, बृजेश शर्मा, लीछाराम, मुकेश सिंह, रामनिवास, अनुसुईया, सुमित्रा, राजू राम, हरिराम एवं अशोक कुमार सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें