भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। रीको औद्योगिक क्षेत्र के एक नंबर चौराहे पर श्री देवनारायण रेस्टोरेंट एंड मिष्ठान भंडार का शुभारंभ धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी में हुआ। इस अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया।रेस्टोरेंट का शुभारंभ पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत लाल बाबा जमुनादास महाराज, महंत मुरारी पांडे, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष भगवत सिंह राठौड़, पत्रकार भेरूलाल माली, नानूराम माली एवं नंदकिशोर आचार्य ने किया।
कार्यक्रम के दौरान रीको क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से नीम के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर नगर निगम महापौर पति एवं भाजपा जिला प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह राणावत, गणेश मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी, नारायण लाल तेली, शिवलाल वैष्णव, रामलाल सेन, राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के जिला अध्यक्ष रतनलाल आचार्य तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
वक्ताओं ने बताया कि एक नंबर चौराहे पर लंबे समय से गंदगी की समस्या बनी हुई है। इसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए संगठन की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाने और छोटा पार्क विकसित करने का निर्णय लिया गया है।भाजपा जिला प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह राणावत ने आमजन से स्वच्छ भारत अभियान में भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने नीम, पीपल, बरगद एवं फलदार पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने पर जोर दिया।रेस्टोरेंट शुभारंभ के साथ आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम को सामाजिक सहभागिता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक पहल बताया गया।







