वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बारहठ महाविद्यालय में पक्षियों के लिए लगाये परिंडे
शाहपुरा/घुमन्तु दर्पण (नरेश व्यास) |
स्थानीय महाविद्यालय की अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (उच्च शिक्षा) की इकाई शाहपुरा के तत्वावधान में जीव सृष्टि कल्याण अभियान के अन्तर्गत पक्षियों के लिए दाना-पानी की सुलभ उपलब्धता हेतु परिंडे लगाये गये। महासंघ के भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष एवं प्राचार्य डाॅ. पुष्करराज मीणा ने सभी संकाय सदस्यों से आग्रह किया कि सभी संकाय सदस्य एक-एक परिंडा लगाकर उसमें समय-समय पर दाना-पानी की व्यवस्था कर जीव कल्याण के इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी निभाये। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता डाॅ. राजकुमार चतुर्वेदी, प्रदेश सह प्रचार प्रमुख ए.बी.आर.एस.एम. (उच्च शिक्षा) धर्मनारायण वैष्णव, जिला सचिव प्रवीण टांक, जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, दलबीर सिंह, अतुल कुमार जोशी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता एवं सभी संकाय सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम इकाई सचिव डाॅ. रंजीत जगरिया के नैतृत्व में आयोजित किया गया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें