वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

विधायक खेल विकास योजना: मोदी ग्राउंड पर आज होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

भीलवाड़ा, घुमन्तु दर्पण
शहर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और युवाओं में खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी कोठारी की पहल पर “विधायक खेल विकास योजना” के अंतर्गत आयोजित सात मैचों की फुटबॉल सीरीज का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। श्रृंखला का दूसरा रोमांचक मुकाबला मंगलवार, 12 मई को मोदी ग्राउंड पर खेला जाएगा।
आज के मुकाबले में गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड और मोदी ग्राउंड की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए खेल प्रेमियों को कड़े और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।
यह मैच शाम 5 बजे से 7 बजे तक मोदी ग्राउंड, भीलवाड़ा में आयोजित होगा। प्रतियोगिता के सफल संचालन की जिम्मेदारी प्रशिक्षक महेश शर्मा एवं दिनेश सोलंकी निभा रहे हैं। विधायक खेल विकास योजना संयोजक शिक्षाविद विवेक निमावत और आयोजन कोच अजीत जैन ने बताया कि इस खेल श्रृंखला का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है।
मैच को लेकर शहर के खेल प्रेमियों में व्यापक उत्साह है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें