विद्युत निगम में हो रहे अंधाधुध निजीकरण एवं ठेका प्रथा के विरोध में विद्युत कर्मी हुए आक्रोशित
शासन सचिव ऊर्जा विभाग के नाम अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण | अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ जिला भीलवाड़ा द्वारा राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के आह्वान पर विद्युत निगम में हो रहे अंधाधुंध निजीकरण एवं ठेका प्रथा के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे चरण में बुधवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन किया गया एवं उसके उपरांत अधीक्षण अभियंता ओपी महला को शासन सचिव ऊर्जा विभाग राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया ।
धरना प्रदर्शन के दौरान जिले भर से सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता धरना स्थल पर एकत्रित हुए जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया । इस दौरान धरने को संबोधित करते हुए श्रमिक नेता जुम्मा काठात ने बताया कि सरकारों की मंशा साफ नहीं है और सार्वजनिक महत्व के जनता की जरूरत से जुड़े हुए जैसे उद्योगों का निजीकरण कर मजदूर एवं जनता को शोषण की ओर धकेलना चाहती है ।

जिला महामंत्री नरेश कुमार जोशी ने कहा मांगे नहीं माने जाने एवं श्रमिक समस्याओं के निराकरण नहीं किए जाने पर आक्रोश बताया । ज्ञापन प्रस्तुत करने के उपरांत प्रतिनिधिमंडल द्वारा अधीक्षण अभियंता से श्रमिक समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा की गई इस अधीक्षण अभियंता महला ने तुरंत प्राथमिकता से अपनी प्रतिबद्धता जताई एवं अन्य सभी श्रमिक समस्याओं पर शीघ्र निराकरण हेतु आश्वस्त किया ।

धरना प्रदर्शन के दौरान जमना लाल रैगर, बनवारी सुमन, देवी लाल शर्मा अंशु जैन, सीमा अग्रवाल, रामगोपाल गुर्जर, प्रहलाद शर्मा, भगवती नाथ योगी, गोविंद शर्मा, दिनेश जांगिड़, जिला अध्यक्ष रजनी शक्तावत आदि मौजूद रहे ।








