वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बच्चों की पढ़ाई बनेगी स्मार्ट, 12 नंद घरों में लगाए गए एलईडी टीवी

शाहपुरा/घुमन्तु दर्पण – (राजेन्द्र खटीक)।

बच्चों की पढ़ाई बनेगी स्मार्ट, 12 नंद घरों में लगाए गए एलईडी टीवी


शाहपुरा ब्लॉक में बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है। Anil Agarwal Foundation एवं Arpan Seva Sansthan (Vedanta Limited) के सहयोग से ब्लॉक के 12 नंद घरों में एलईडी टीवी स्थापित किए गए हैं।

इन एलईडी टीवी के माध्यम से अब बच्चों को आधुनिक तकनीक के जरिए शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनकी सीखने की क्षमता और रुचि में वृद्धि होगी। यह पहल डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इस कार्य में ब्लॉक समन्वयक आईशा खान, महिला पर्यवेक्षक पूजा मीणा, सी.एस. भेरू सिंह, अध्यापिका ज्योति एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इंद्रा गुर्जर का विशेष योगदान रहा।

यह पहल बच्चों के समग्र विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें