– भजन सम्राट संजय मित्तल की स्वर लहरियों से महकेगी वस्त्र नगरी
– नगर निगम के आंगन में बरसेगी श्याम कृपा

भीलवाड़ा /घुमंतु दर्पण। वस्त्र नगरी भीलवाड़ा एक बार फिर भक्ति के रंग में सराबोर होने जा रही है। श्री श्याम बालाजी मित्र सेवा संस्थान के तत्वावधान में आगामी 13 मार्च (शुक्रवार) को खाटू श्याम बाबा के विशाल ‘भजन व कीर्तन’ का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम स्थित ‘चित्रकूट धाम’ में आयोजित होने वाली इस भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल (कोलकाता) अपनी मधुर आवाज से बाबा का गुणगान करेंगे।
आयोजन समिति ने खंडेलवाल भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि कार्यक्रम “13 की रात, सांवरे के साथ” थीम पर आधारित होगा, जिसकी शुरुआत शाम 7 बजे से होगी। कार्यक्रम में मुस्कान मां महाराज (मंगलमुखी किन्नर अखाड़ा, राजस्थान) और श्री श्रीराम पुजारी जी (निज मंदिर, सालासर धाम) का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। इस दौरान बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा और अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। प्रेस वार्ता में संरक्षक डीके दाधीच, राजू अग्रवाल, अध्यक्ष पीयूष खंडेलवाल, सचिव शुभम खंडेलवाल, मीडिया प्रभारी गिरिराज बहेडिया, गोपीकिशन हेडा, अजीत मेहता, मुख्य कार्यकारिणी के आशीष पाटोदिया, मोहित खंडेलवाल, राहुल अग्रवाल, अंकित रोहिवाल, राहुल पाटोदिया, आयुष पाटोदिया, ऋषभ खंडेलवाल, राहुल अग्रवाल, लवनेश खंडेलवाल, केशव खंडेलवाल, रौनक पाटोदिया, नामित पाटोदिया, गौरव खंडेलवाल, बालकृष्ण प्रजापत आदि मौजूद रहे।








