वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

दौड़ते ट्रैक्टर से गिरी महिला की मौके पर मौत, चालक फरार — भीड़ ने पुलिस को रोका

भीलवाड़ा,(घुमन्तु दर्पण )।
सुभाष नगर थाना क्षेत्र में राजीव गांधी ऑडिटोरियम के बाहर एक बड़ा हादसा हो गया।
दौड़ते हुए खाली ट्रैक्टर से गिरने के कारण एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान कमला देवी भील के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर तेज रफ्तार से मजदूर चौराहे की तरफ आ रहा था, जिसमें दो महिलाएं, दो युवक और एक चालक सवार थे।


इसी दौरान महिला ट्रैक्टर से नीचे गिर गई और गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे की हालत में थे।

कुछ लोगों का यह भी कहना है कि सड़क पर बने बड़े गड्ढों के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया।

हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई और लोगों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की।

घटना के बाद मृतका को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मौके पर सुभाष नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें