वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भीलवाड़ा में सनसनी: पुलिस की सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली, ASI महावीर सिंह की मौत

 

भीलवाड़ा /राजस्थान (घुमन्तु दर्पण ) | 

भीलवाड़ा /राजस्थान (घुमन्तु दर्पण ) | भीलवाड़ा में सनसनी: पुलिस की सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली, ASI महावीर सिंह की मौतविहार इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पुलिस की सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली में कोतवाली थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक महावीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महावीर सिंह रात की ड्यूटी करके घर लौटे थे, इसी दौरान उनके मकान में गोली चलने की घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और इलाके में हलचल मच गई। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह दर्दनाक हादसा है या फिर आत्महत्या का मामला। मृतक का पोस्टमार्टम महात्मा गांधी चिकित्सालय में किया जा रहा है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें