वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

थांवला में उगमा देवी की जीत का जश्न, जेसीबी से हुई पुष्प वर्षा, डीजे की धुन पर झूमे समर्थक

नागौर/घुमन्तु दर्पण(चंद्रशेखर सारस्वत)| राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत ग्राम पंचायत थांवला में सरपंच पद पर उगमा देवी की जीत के बाद कस्बे में जश्न का माहौल देखने को मिला। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद आज नवनिर्वाचित सरपंच उगमा देवी के समर्थन में विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए अंत में सरपंच उगमा देवी के निवास स्थान पर पहुंचा। विजय जुलूस के समर्थकों और ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। जुलूस में जेसीबी मशीन से पुष्प वर्षा की गई, वहीं डीजे की धुन पर युवा और समर्थक नाचते-झूमते नजर आए। पूरे कस्बे में चुनावी जीत का उत्सवी माहौल बना रहा।गौरतलब है कि ग्राम पंचायत थांवला में सरपंच पद के चुनाव में उगमा देवी ने 3,093 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं नीतू शेखावत पत्नी कुलदीप सिंह 2,090 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि राधिका शेखावत को 1,951 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहीं। ग्राम पंचायत थांवला में सरपंच पद के लिए कुल 10,416 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 8,651 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल 83.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सरपंच पद का चुनाव परिणाम सुबह करीब 5 बजे घोषित किया गया था। परिणाम सामने आते ही उगमा देवी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई थी।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें