नोखा/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)|मांगीलाल बागड़ी राजकीय महाविद्यालय नोखा में ई एल सी अंतर्गत युवा मतदाता एवं प्रशासन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी नोखा प्रिया बजाज ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने कोई योग्य मतदाता छूटे नहीं का लक्ष्य रखा है। बजाज के सभी विद्यार्थियों से अपना शत प्रतिशत नामांकन करवाने के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सुनीता चारण तहसीलदार नोखा ने भी उपस्थित सभी को सम्बोधित करते हुए युवा मतदाता को अधिक से अधिक पंजीयन के लिये कहा। अंत में महाविद्यालय के प्रभारी डॉ रामकिशन चौधरी के भारत निर्वाचन आयोग के लक्ष्य को सफल बनाने के लिए संस्था की ओर के पूरा सहयोग देने का वादा किया ओर प्रशासन को इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देने के लिए धन्यवाद दिया।








