नोखा/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)।बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र में गैंगरेप के मामले में तीन माह से अधिक समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पांचू थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को भारतमाला रोड स्थित मतोड़़ा रेस्ट एरिया से पकड़ा।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुभाष पुत्र हड़मानराम बिश्नोई, निवासी धरनोक, थाना पांचू के रूप में हुई है। आरोपी पांचू थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 197/2026 में गैंगरेप के मामले में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था।पुलिस टीम की इस कार्रवाई में एएसआई रामनिवास और कांस्टेबल सुनील कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।








