नोखा/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)।सेवा यात्रा मुहिम नोखा के तहत विजयकुमार भार्गव द्वारा नोखा गांव में एनएच-62 नोखा बाईपास स्थित बीकानेर रोड पर संचालित अपना घर आश्रम में निवासरत प्रभुजनों को नाश्ता करवाया गया। इस दौरान उन्होंने सेवा भाव के साथ प्रभुजनों को नाश्ता करवाकर सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का संदेश दिया।सेवा कार्य के दौरान आश्रम का स्टाफ एवं भार्गव के परिवारजन उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य में सहभागिता निभाई और जरूरतमंदों की सेवा के महत्व को रेखांकित किया।सेवा यात्रा मुहिम के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करने और उनके प्रति आत्मीयता एवं संवेदनशीलता का भाव बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह के सेवा कार्य समाज में सहयोग, करुणा और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।








