वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

थांवला के निजी विद्यालय में डेमो चुनाव, बच्चों ने मतदान कर सीखी लोकतंत्र की प्रक्रिया

जिला परिषद, सरपंच और मंडल सदस्य पदों के लिए बने प्रत्याशी, मतदान के बाद घोषित किए गए परिणाम

नागौर/घुमन्तु दर्पण(चंद्रशेखर शर्मा)। थांवला कस्बे के संस्कार शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को विद्यार्थियों के लिए डेमो चुनाव का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों ने मतदाता बनकर मतदान प्रक्रिया में भाग लिया और लोकतंत्र के महत्व को समझा।

विद्यालय की प्रिंसिपल अल्का पालडिया ने बताया कि आयोजन में जिला परिषद, सरपंच और मंडल सदस्य पदों को शामिल किया गया। तीन विद्यार्थियों को प्रत्याशी बनाया गया तथा उन्हें चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। प्रत्याशियों को संबंधित पदों के नाम लिखे पट्टे पहनाए गए और गेंदे के फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया।

विद्यालय के खेल मैदान को मतदान केंद्र के रूप में तैयार किया गया। यहां ‘मतदान कक्ष—लोकतंत्र का उत्सव’ और ‘डेमो चुनाव 2026’ के बैनर लगाए गए। मतदान के लिए मतपेटी और बैलेट पेपर की व्यवस्था की गई। विद्यार्थियों ने कतारबद्ध होकर अपनी पसंद के प्रत्याशियों को वोट दिया। शिक्षकों ने मतदान अधिकारियों की भूमिका निभाई। मतदान पूरा होने के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। विजयी प्रत्याशियों का तालियों के साथ स्वागत किया गया।

वरिष्ठ अध्यापक मुकेश सिखवाल ने बताया कि इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को चुनाव प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी दी गई। विद्यालय संस्थापक कालूराम पालडिया ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही लोकतंत्र, मतदान के महत्व और चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूकता विकसित करना है। किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी जरूरी है, क्योंकि बच्चे ही भविष्य के जागरूक मतदाता बनेंगे।इस पहल की ग्रामीणों और अभिभावकों ने सराहना की। आयोजन में विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें