वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

स्व. वीणा देवी मंगल की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर, 141 यूनिट रक्त संग्रहित

स्वर्गीय वीणा देवी मंगल की पुण्य स्मृति में आयोजन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। हमीरगढ़ रीको स्थित लग्नम् स्पिनटेक्स लिमिटेड परिसर में गुरुवार को स्वर्गीय वीणा देवी मंगल की पुण्य स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। लग्नम् स्पिनटेक्स लिमिटेड, लायंस क्लब भीलवाड़ा प्रताप और कोटड़ी श्याम ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में कुल 141 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

कंपनी के एचआर हेड रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि शिविर का शुभारंभ कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन द्वारका प्रसाद मंगल और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शुभ मंगल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को एग्जीक्यूटिव चेयरमैन द्वारका प्रसाद मंगल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शुभ मंगल, एमडी आनंद मंगल, लायंस क्लब भीलवाड़ा प्रताप के अध्यक्ष राहुल माहेश्वरी, मंत्री सीए प्रशांत गर्ग, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम पारियानी तथा कोटड़ी श्याम ब्लड बैंक के हेमंत कुमार गर्ग और प्रदीप सिंह ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

शिविर में कंपनी के एवीपी बृजेश वर्मा, डीजीएम प्रमोद कुमार पांडे, एचआर हेड रमेश चंद्र शर्मा, स्टोर एवं परचेज हेड तेजमल जांगिड़, सीएफओ डी.एल. मूंदड़ा, सुरक्षा अधिकारी सोनू कुमार जोशी, मार्केटिंग हेड एम.एस. नेगी, मेंटेनेंस हेड नितेश कटारिया और एसक्यूसी हेड मानसिंह यादव सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों की सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम है और ऐसे आयोजन समाज में मानव सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

लायंस क्लब भीलवाड़ा प्रताप
अध्यक्ष लायन राहुल माहेश्वरी, मंत्री लायन सीए प्रशांत गर्ग एवं कोषाध्यक्ष लायन पुरुषोत्तम पारियानी

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें