वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

आसींद पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 69 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन, 19 अक्टूबर को नाम वापसी

आसींद/घुमन्तु दर्पण(परमवीर सिंह)। पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण के तहत आसींद पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन के अंतिम दिन तक कुल 69 प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अधिकारी विकास मोहन भाटी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए। अब नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद 19 अक्टूबर को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। इसके बाद चुनावी मैदान में शेष प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।प्रधान पदों के आरक्षण के तहत आसींद पंचायत समिति का प्रधान पद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तथा शंभूगढ़ पंचायत समिति का प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 28 अक्टूबर को आसींद, हुरड़ा और शंभूगढ़ पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। वहीं, सरपंच पदों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें