वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

थांवला में डांडिया महोत्सव की धूम, माता रानी के जयकारों के बीच देर रात तक झूमे श्रद्धालु

थांवला/घुमन्तु दर्पण(चंद्रशेखर सारस्वत)। नागौर जिले के थांवला कस्बे में नवरात्र के अवसर पर डांडिया महोत्सव की धूम मची हुई है। माता रानी की आराधना और भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु पारंपरिक डांडिया नृत्य के जरिए अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं। शाम ढलते ही आयोजन स्थलों पर रौनक बढ़ जाती है और पारंपरिक गीतों व मधुर संगीत की धुन पर युवा, महिलाएं और बच्चे उत्साह के साथ डांडिया खेलते नजर आते हैं। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे युवक-युवतियां आकर्षक अंदाज में डांडिया नृत्य कर रहे हैं। महिलाएं भी पूरे उत्साह के साथ नृत्य में भाग लेकर मां दुर्गा की आराधना कर रही हैं। डांडिया स्थल पर गूंजते माता रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। डांडिया महोत्सव में धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक भी देखने को मिल रही है। युवा पीढ़ी बढ़-चढ़कर भाग लेकर पारंपरिक संस्कृति को आगे बढ़ा रही है। सामूहिक डांडिया नृत्य और आकर्षक प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। नवरात्र के दौरान थांवला में देर रात तक भक्ति, उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें