भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। मांडल थाना क्षेत्र में 30 सितंबर को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की बुधवार को शहर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।मांडल थाने के एएसआई शरीफ मोहम्मद ने बताया कि चौपड़ा का खेड़ा, रीछड़ा निवासी छगन (36) पुत्र हरलाल कालबेलिया अपने साथी गणपत के साथ बाइक से जीवलिया से भीलवाड़ा जा रहा था। नीम का खेड़ा गौशाला के पास सामने से आई बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में छगन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि गणपत को मामूली चोटें आईं।छगन को पहले मांडल अस्पताल और बाद में भीलवाड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।








