वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

महिला मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, सीनियर डॉक्टर से मारपीट

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)। रानी बाजार स्थित अपेक्स अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला मरीज की मौत पर बुधवार रात हंगामा हो गया। आक्रोशित परिजनों ने ऑपरेशन करने वाले सीनियर सर्जन डॉ. तनवीर मालावत के साथ मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए। मौके पर मौजूद पार्षद नवल किशोर पुरोहित व अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर डॉक्टर को छुड़ाया। सूचना पर कोटगेट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार लूणकरणसर निवासी रुकसाना बानो का 6 अक्टूबर को गॉल ब्लेडर की पथरी का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के करीब 24 घंटे बाद उन्हें दर्द और घबराहट की शिकायत हुई। जांच के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और डॉक्टर से मारपीट की।

डॉ. मालावत के अनुसार महिला का ईसीजी व इको कराया गया था और पल्स रेट अधिक होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया था। मरीज का उपचार चिरंजीवी योजना के तहत किया जा रहा था।घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें