खामोर/घुमन्तु दर्पण। कस्बे की अस्पताल वाली गली में बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए कमरे की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरे की अंदर से कुंडी लगाकर बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के सदस्य घटना के दौरान बरामदे में सो रहे थे।चोरी में करीब 8.5 ग्राम सोने की कनगती, 1 ग्राम के चार सोने के मादलिया, 100 ग्राम चांदी की एक जोड़ी पायजेब और चांदी की चूड़ियां चोरी होने की जानकारी सामने आई है।ग्रामीणों के अनुसार खामोर में पिछले तीन वर्षों में करीब डेढ़ दर्जन चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन कई मामलों का अब तक खुलासा नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।








