वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

प्रेस क्लब ने नवनिर्वाचित पालिका बोर्ड का किया भव्य अभिनंदन

आसींद/घुमन्तु दर्पण(परमवीर सिंह कटार)। प्रेम नगर स्थित प्रेस क्लब कार्यालय में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी 25 पार्षदों के सम्मान में स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रेस क्लब कार्यकारिणी ने सभी जनप्रतिनिधियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।

प्रेस क्लब संरक्षक दिनेश साहू ने कस्बे की ट्रैफिक व्यवस्था, सफाई, पेयजल, प्रकाश एवं सुरक्षा जैसी प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग रखी। अध्यक्ष निसार अहमद शेख ने कहा कि प्रेस क्लब जनता और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करता रहेगा।विधायक जबर सिंह सांखला ने आसींद के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता बताते हुए सड़क, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा एवं स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य कराने का भरोसा दिलाया।

पालिका अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान ने बंद सीसीटीवी कैमरे चालू कराने, कृषि मंडी में पार्क विकसित करने, सफाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए नए कार्मिकों की भर्ती, बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण, प्लास्टिक मुक्त अभियान एवं शहर के सौंदर्यीकरण की योजनाओं की जानकारी दी। उपाध्यक्ष चंद्र सिंह चौधरी ने सभी 25 वार्डों के समान विकास का भरोसा दिलाया।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मनसुख सिंह गुर्जर सहित प्रेस क्लब पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं सभी 25 पार्षद मौजूद रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें