नोखा/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)। उद्बोधन सप्ताह के चौथे दिन रविवार को पर्यावरण शुद्धि दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जय तुलसी शिक्षण संस्थान, नोखा में पर्यावरण विषय पर चित्रकला एवं मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की गई।संस्था प्रधान खुशबू ललवानी ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में विक्रम सुथार ने प्रथम, चांदनी ने द्वितीय तथा शिवानी गोदारा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मॉडल प्रतियोगिता में निर्मल एंड ग्रुप विजेता रहा।
कार्यक्रम में अणुव्रत समिति अध्यक्ष रमेश कुमार व्यास ने पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे-छोटे संकल्प लेने और प्रदूषण रोकने के लिए व्यवहारिक प्रयास करने की आवश्यकता बताई। पुलकित ललवानी ने ग्लोबल वार्मिंग, शुद्ध खान-पान एवं स्वच्छ वातावरण से जुड़ी आचार संहिता पर विचार व्यक्त किए। संयोजक दिनेश उपाध्याय ने विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।वरिष्ठ उपाध्यक्ष हंसराज भूरा ने बताया कि सोमवार को नशा मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इसका आयोजन स्थानीय ओम नेशनल इंग्लिश स्कूल में सुबह 8 बजे से होगा।








