वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

रोटरी क्लब नोखा की बैठक में स्थायी सेवा गतिविधियां शुरू करने पर जोर, प्लॉट पर जल्द बनेगा भवन

नोखा/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)। रोटरी क्लब नोखा की बैठक क्लब अध्यक्ष रोटे. राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में रोटरी भवन में आयोजित हुई। बैठक में बीकानेर रोटरी क्लब के सदस्य एवं RID 3053 के वर्ष 2028-29 के गवर्नर रोटे. मनीष तापड़िया, रोटे. प्रदीप लाट और रोटे. संजय छींपा विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक में गवर्नर रोटे. मनीष तापड़िया ने रोटरी इंटरनेशनल की विभिन्न गतिविधियों एवं सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए नोखा में जन-जन तक रोटरी की पहचान पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों को विस्तार देने पर जोर दिया।
रोटे. प्रदीप लाट ने नोखा क्लब के पास उपलब्ध प्लॉट पर स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप शीघ्र भवन निर्माण करवाकर फिजियोथेरेपी सेंटर जैसी स्थायी सेवा गतिविधि शुरू करने का सुझाव दिया। वहीं रोटे. संजय छींपा ने 25, 26 एवं 27 दिसंबर को बीकानेर में आयोजित होने वाली रोटरी कॉन्फ्रेंस में अधिक से अधिक सदस्यों से भाग लेने तथा जल्द पंजीकरण करवाने की अपील की।क्लब अध्यक्ष रोटे. राजेश अग्रवाल ने बताया कि क्लब की प्राथमिकता उपलब्ध प्लॉट पर जल्द से जल्द आवश्यकतानुसार भवन निर्माण करवाना है। इस संबंध में एक-दो उदारमना भामाशाहों से बातचीत चल रही है। उन्होंने क्लब की ओर से संचालित गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।
बैठक की शुरुआत में रोटे. ईश्वर चन्द बैद, रोटे. कैलाश झंवर एवं रोटे. शिवकरण डेलू ने बीकानेर से आए तीनों रोटेरियन का स्वागत किया। रोटे. किशोरी लाल दम्माणी ने बकाया सदस्यता शुल्क जमा करवाने की अपील की।रोटे. ओम प्रकाश राठी ने बताया कि बैठक में ही बीकानेर कॉन्फ्रेंस में नोखा से दस सदस्यों की सहभागिता की सहमति मिल गई है। इनका पंजीकरण अगले दिन करवाया जाएगा। अन्य इच्छुक सदस्यों का भी पंजीकरण करवाया जाएगा।अंत में क्लब सचिव रोटे. राम गोपाल चाण्डक ने बीकानेर से पधारे अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपेक्षा जताई। बैठक में रोटे. ईश्वर चन्द दूगड़, रोटे. अनवर अली निर्बाण और रोटे. कैलाश पारीक सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।
Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें