नोखा/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)।महावीर इंटरनेशनल नोखा केंद्र की ओर से मातृत्व एवं शिशु संरक्षण के अंतर्गत संचालित ‘वात्सल्य’ कार्यक्रम के तहत राजकीय बागड़ी जिला चिकित्सालय में 200 बेबी किट भेंट की गईं। केंद्र चेयरमैन वीर सुरेंद्र कुमार हीरावत ने बताया कि ये बेबी किट चिकित्सालय प्रभारी डॉ. सुनील बोथरा एवं प्रसूति वार्ड प्रभारी प्रज्ञा बारूपाल को सौंपी गईं।
इस अवसर पर वीर डॉ. एम.पी. तिवाड़ी ने कहा कि बेबी किट के उपयोग से प्रसूताओं को नवजात शिशुओं की देखभाल में सुविधा मिलती है। साथ ही शिशुओं की संवेदनशील त्वचा को सुरक्षा प्रदान करने में भी मदद मिलती है।वीर ईश्वरचंद दुगड़ ने बताया कि चिकित्सालय की मांग के अनुसार हाईजेनिक बेबी किट नियमित रूप से प्रतिमाह भेंट की जाती हैं। वहीं वीर सीकरचंद पींचा ने बताया कि नवंबर माह की बेबी किट वीर भंवरलालजी पींचा परिवार एवं नथमलजी संखलेचा (वीर अनिल जैन) परिवार के आर्थिक सौजन्य से उपलब्ध कराई गई हैं।
कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के सचिव वीर बाबूलाल कांकरिया, भंवरलाल पींचा, कन्हैयालाल सुराणा, नथमल जैन, नर्सिंगकर्मी मौलीकुट्टी, मनीषा एवं मीरा सारण सहित प्रसूति विभाग के स्टाफ और कर्मचारी उपस्थित रहे।प्रसूति विभाग प्रभारी प्रज्ञा बारूपाल ने महावीर इंटरनेशनल नोखा केंद्र की ओर से प्रतिमाह किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना की। केंद्र कोषाध्यक्ष वीर रामेश्वरलाल छींपा ने सहयोगकर्ता परिवारों का आभार व्यक्त किया।







