आसींद/घुमन्तु दर्पण(परमवीर सिंह कटार)| आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से तंवर वाटिका में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आसींद, बदनोर, हुरड़ा और शंभूगढ़ पंचायत समितियों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान चुनावी रणनीति एवं संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं चुनाव पर्यवेक्षक उम्मेद सिंह के साथ विधायक जबर सिंह सांखला, नगर पालिका अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान, चंद्रवीर सिंह जगपुरा, मनसुख सिंह गुर्जर, पूर्व प्रधान हुरड़ा कृष्ण सिंह, पूर्व प्रधान बदनोर ऐश्वर्या रावत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष फौजमल गुर्जर एवं पूर्व प्रधान लक्ष्मी देवी साहू सहित कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विधायक जबर सिंह सांखला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का लक्ष्य चारों पंचायत समितियों में संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में पार्टी के प्रति निष्ठा, सक्रियता और जमीनी कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।चुनाव पर्यवेक्षक उम्मेद सिंह ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने आपसी मतभेद दूर कर एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने तथा सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनता तक पहुंचाने की बात कही।
नगर पालिका अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान, फौजमल गुर्जर, लक्ष्मी देवी साहू सहित अन्य वक्ताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई।कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने आगामी पंचायती राज चुनावों में पार्टी के पक्ष में पूरी ताकत से काम करने का संकल्प लिया। सम्मेलन में नगर पालिका पार्षदों सहित क्षेत्र के कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।








