आसींद/घुमन्तु दर्पण(परमवीर सिंह कटार)| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को आसींद में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत विशेष श्रमदान एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान के सानिध्य में हुआ।नगर पालिका अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान और उपाध्यक्ष चंद्रसिंह चौधरी ने पार्षदों, नगर पालिका कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों के साथ सड़कों पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में पार्षद चुन्नीलाल पहाड़िया, नितिन टेलर, भानुप्रताप सिंह, लोकेश पहाड़िया, निर्मल मेघवंशी, हरिसिंह, कनिष्ठ अभियंता राजमल गुर्जर एवं प्रिंसिपल विजय व्यास सहित नगर पालिका स्टाफ मौजूद रहा।इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान ने कहा कि “स्वच्छता हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने शहरवासियों से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आसींद को स्वच्छ, हरा-भरा और बेहतर शहर बनाने का संकल्प लिया गया।








