वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

लायंस क्लब अजमेर ने मनाया 61वां चार्टर दिवस, 60 वर्ष की सेवा यात्रा पूरी

अजमेर/घुमन्तु दर्पण(रेखा कुमावत)| लायंस क्लब अजमेर का 61वां चार्टर दिवस मानसरोवर कॉलोनी स्थित लायंस भवन में क्लब अध्यक्ष लायन नीता भटनागर की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर क्लब की 60 वर्ष की गौरवपूर्ण सेवा यात्रा पूरी होने पर चार्टर सदस्यों का सम्मान किया गया।डिस्ट्रिक्ट चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर लायन राजेन्द्र गांधी ने बताया कि क्लब के स्थापना दिवस को चार्टर नाइट के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में केक काटकर चार्टर सदस्यों का सम्मान किया गया तथा तीन सेवा कार्य भी किए गए। क्लब सचिव लायन शारदा टंडन ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि इंटरनेशनल डायरेक्टर (एंडोर्सी) लायन कुलभूषण मित्तल, इंदौर ने कहा कि किसी संस्था का 60 वर्षों तक सफलतापूर्वक सेवा कार्य करते हुए उपलब्धियां हासिल करना गौरव की बात है। यह सदस्यों के आपसी समन्वय और समर्पण से संभव हुआ है।विशिष्ट अतिथि उपप्रांतपाल लायन सी.पी. विजयवर्गीय, कोटा ने कहा कि लायंस क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की पहचान विश्वस्तर पर है। उन्होंने अधिकाधिक सदस्यों को जोड़कर मिशन 1.5 को सफल बनाने का आह्वान किया तथा तीन नए सदस्यों को शपथ दिलाकर क्लब में शामिल किया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मेल्विन जोंस की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। लायन राज शर्मा ने ध्वज वंदना की। कोषाध्यक्ष लायन पुष्पा ईनाणी ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। संचालन लायन आर.पी. शर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन लायन अशोक शर्मा ने दिया।सेवा कार्यों के तहत लायन पी.सी. लूनियां की ओर से पशु चिकित्सालय टोल्फा के लिए 71 हजार रुपए का चेक, लायन अजय ईनाणी की ओर से एक विद्यालय में दो सीलिंग फैन तथा लायन सुमन परिहार की ओर से एक छात्र को साइकिल प्रदान की गई। कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी एवं क्लब सदस्य मौजूद रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें