वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में भीलवाड़ा की मनीषा माली ने जीता कांस्य

गुरला/घुमन्तु दर्पण(बद्री लाल माली)। हरियाणा के मधुबन स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में भीलवाड़ा की पहलवान मनीषा माली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 59 किलोग्राम वजन वर्ग में कांस्य पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि से जिले का नाम रोशन हुआ है।अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक जगदीश जाट ने बताया कि प्रतियोगिता 23 से 27 सितंबर तक आयोजित हुई, जिसमें देशभर की महिला पहलवानों ने भाग लिया। मनीषा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। मनीषा वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत हैं।पदक जीतने पर केसरी नंदन व्यायामशाला के संरक्षक राधेश्याम बाहेड़िया, अध्यक्ष सुवालाल जाट, सचिव अरुण शर्मा, धर्मेंद्र पारीक, रतनलाल जाट (भारतीय रेलवे), कोषाध्यक्ष महेश पांडे, छोटू लाल माली, भेरू पटेल, रतनलाल गुर्जर, पीयूष शर्मा, विष्णु नकवाल, सुनील शर्मा, शंकर लाल जाट, सह प्रशिक्षक नवीन मारू, मुकेश जाट सहित सभी पदाधिकारियों ने मनीषा माली और प्रशिक्षक जगदीश जाट को बधाई दी।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें