वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सवाई भोज से मालासेरी तक गूंजा ‘सेवा संकल्प’ आसींद पहुंचा विकास रथ

आसींद-भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण(परमवीर सिंह)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन एवं सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाला जा रहा ‘सेवा संकल्प विकास रथ’ आसींद क्षेत्र में पहुंचा। परासोली चौराहे पर विधायक जब्बर सिंह सांखला और नगर पालिका अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान ने रथ यात्रा में सहभागिता की।इसके बाद रथ अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल सवाई भोज मंदिर पहुंचा, जहां विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने भगवान देवनारायण के दर्शन किए और महंत सुरेश दास महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके बाद रथ मालासेरी डूंगरी पहुंचा, जहां भी भगवान देवनारायण के दर्शन कर देश की खुशहाली की कामना की गई।

मालासेरी से रथ आसींद कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए वडनगर के लिए रवाना हुआ। विधायक सांखला ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य नागरिकों को ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। अभियान के तहत विभिन्न शैक्षणिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर सांस्कृतिक, रचनात्मक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर, एडवोकेट तेजवीर सिंह चुंडावत, मनसुख सिंह गुर्जर, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष फौजमल गुर्जर, पार्षद भानु प्रताप सिंह, नितिन टेलर, प्रकाश कुमावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित सेन, श्रवण लाल साहू सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें