गुरला/घुमन्तु दर्पण(बद्री लाल माली)। खेती में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ने के साथ किसानों के बीच हाथ वाले रोटावेटर (पावर वीडर) का चलन भी बढ़ रहा है। सोपुरा निवासी किसान भेरू पुरी गोस्वामी इन दिनों अपने खेतों में इसी मशीन से हकाई-जुताई कर रहे हैं।किसान भेरू पुरी ने बताया कि हाथ वाला रोटावेटर कम खर्च में खेत की जुताई के साथ खरपतवार हटाने और मिट्टी को भुरभुरा करने में उपयोगी है। इससे ट्रैक्टर की जुताई का खर्च भी बचता है।उन्होंने बताया कि गांवों में छोटे-छोटे खेत होने के कारण कई जगह ट्रैक्टर आसानी से नहीं पहुंच पाता, जबकि हल्की और छोटी मशीन खेत के कोने-कोने तक आसानी से पहुंचकर काम कर सकती है। इससे किसानों का समय और लागत दोनों बच रहे हैं।








