वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बड़लियास में 21 वर्षीय युवक की मौत से हड़कंप, इंजेक्शन के बाद बिगड़ी तबीयत का आरोप

बड़लियास/(भीलवाड़ा)घुमन्तु दर्पण। भीलवाड़ा जिले के बड़लियास से 21 वर्षीय युवक सूरज नाथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, बुखार आने पर सूरज इलाज के लिए एक कथित झोलाछाप के पास गया था। आरोप है कि वहां इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।परिजनों का कहना है कि हालत गंभीर होने पर युवक को उपचार के लिए भीलवाड़ा ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम है और क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इंजेक्शन लगाने के बाद आखिर युवक की तबीयत क्यों बिगड़ी? क्या इलाज करने वाले व्यक्ति के पास चिकित्सा उपचार की वैध योग्यता और अनुमति थी? क्या युवक को दिए गए इंजेक्शन और उसकी मौत के बीच कोई चिकित्सकीय संबंध था? इन सवालों का जवाब जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

प्रशासन के सामने बड़े सवाल

स्वास्थ्य विभाग क्या मामले की जांच करेगा?
क्या क्षेत्र में बिना वैध अनुमति इलाज करने वालों की जांच होगी?
क्या संबंधित व्यक्ति के दस्तावेज और क्लीनिक की वैधता की जांच की जाएगी?
और सबसे अहम- 21 साल के युवक की मौत की असली वजह क्या थी?

घुमन्तु दर्पण न्यूज़ का सवाल साफ है—अगर जांच में इलाज में लापरवाही या नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।फिलहाल मौत का वास्तविक कारण जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें