वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अनंत चतुर्दशी पर धामली में निकला भव्य वेल वर्गोडा जुलूस, सरगरा समाज ने चढ़ाई ध्वजा

पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)|अनंत चतुर्दशी पर्व को लेकर धामली गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सरगरा समाज की ओर से राजा बलि मंदिर से वेल वर्गोडा जुलूस निकाला गया। जुलूस में आकर्षक झांकियां सजाई गईं और ढोल-नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए।

जुलूस में मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सरगरा समाज के लोग पहुंचे। जुलूस के मंदिर पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और ढोल-नगाड़ों के बीच राजा बलि मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन भी हुआ।

इससे पूर्व बीती रात राजा बलि मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया। अनंत चतुर्दशी पर्व को लेकर पूरे गांव में उत्साह और धार्मिक वातावरण बना रहा।इस दौरान धामली गांव के क्षत्रिय सरगरा समाज सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें