वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

आंगन मिलन कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का हुआ सम्मान

पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार) | रानी के खोड़ गांव के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रायोजित कार्यक्रम आंगनमिलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और ग्रामीण महिलाओं के बीच संवाद बढ़ाने तथा आंगनवाड़ी सेवाओं के प्रति जागरूकता को मजबूत करना रहा।कार्यक्रम के दौरान गांव के गणमान्य लोगों द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का माला पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र और गमला भेंट कर सम्मान किया गया। उपस्थित महिलाओं एवं बाहर से आए लोगों को कार्यक्रम की रूपरेखा और इसके उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई।

आंगनमिलन कार्यक्रम में गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में जवाहर लाल, सेवानिवृत्त संयुक्त रजिस्ट्रार, सहकारिता विभाग, डॉ. मनीष परिहार (फिजियोथैरेपिस्ट), नंदकिशोर परिहार (पूर्व उपसरपंच), दशरथ प्रजापत, सुरेश प्रजापत, रामेश्वर दास , जीतू सिंह जेतमाल , सुरेश रावणा राजपूत और गोविंद महाराज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोड़ से आरती एवं संगीता ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की और उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं एवं अन्य लोगों की सहभागिता से आयोजन में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़ी जानकारी साझा की गई। उपस्थित लोगों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

अंत में सभी अतिथियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रमण परिहार , सन्तोष आद्रा , तारा कंवर, राजश्री जवड़ा , गंगा परमार , लक्ष्मी जवड़ा और सहायिका रेखा, मंजू , ऊषा, पवन, रेनू , ममता एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर आंगनवाड़ी सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा लोगों को इन सेवाओं से जोड़ना रहा।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें