वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

डेगाना मॉडल विद्यालय का फिर परचम – लॉन टेनिस में पूरे जिले में अव्वल, 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन

नागौर/घुमन्तु दर्पण(सुशील लोरा)। स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालय, डेगाना ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मेड़ता नगर में आयोजित जिला स्तरीय लॉन टेनिस एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला विजेता का गौरव हासिल किया है।प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने चार वर्गों में स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम स्थान, 17 वर्ष बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान, 19 वर्ष छात्र वर्ग में तृतीय स्थान और 17 वर्ष छात्र वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस प्रतियोगिता में विद्यालय की डिम्मी चौधरी (19 वर्ष) और सुचित्रा (17 वर्ष) प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही हैं।सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि लॉन टेनिस में कुल 7 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है, जो नागौर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में तोषित जोधा ने पूरे जिले में तृतीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर के लिए अपना स्थान पक्का किया है। इस प्रकार एक साथ कुल 8 विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ है।इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य सहित पूरे विद्यालय परिवार और अभिभावकों में हर्ष की लहर है।प्रधानाचार्य पूनाराम महिया ने बताया कि विद्यालय राज्य स्तर पर पढ़ाई, अनुशासन, संस्कार व अन्य गतिविधियों के साथ-साथ खेलों में भी अपना मान लगातार बढ़ा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 5 वर्षों में विद्यालय के 40 से अधिक विद्यार्थी राज्य स्तर और 3 विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं।आज विद्यालय में सभी कर्मचारी साथियों की उपस्थिति में शारीरिक शिक्षा व्याख्याता श्रीनिवास जाट और चयनित सभी 8 खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें