वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मुजरास टोल प्लाजा की लापरवाही का आरोप गुरला बस स्टैंड पर 6 माह से बंद हैं हाईवे की स्ट्रीट लाइटें

गुरला/घुमन्तु दर्पण। नेशनल हाईवे-758 स्थित गुरला बस स्टैंड पर पिछले करीब छह माह से एक तरफ की स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद मुजरास टोल प्लाजा प्रबंधन की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। रात होते ही करीब आधा किलोमीटर क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों, यात्रियों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बस स्टैंड क्षेत्र में दिन-रात वाहनों की आवाजाही रहती है। मौके की तस्वीरों में डिवाइडर पर लगी एक तरफ की लाइटें बंद, जबकि दूसरी तरफ की लाइटें चालू दिखाई दे रही हैं। ऐसे में सड़क के एक हिस्से में रोशनी और दूसरे हिस्से में अंधेरा होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

25-30 बार शिकायत, फिर भी समाधान नहीं

बस स्टैंड पर विनायक मोबाइल दुकान संचालक शंभूसिंह ने बताया कि वे पिछले छह माह से लाइटें ठीक कराने के लिए टोल प्लाजा के इलेक्ट्रिशियन, सुपरवाइजर और मैनेजर को करीब 25-30 बार फोन कर चुके हैं। उनका कहना है कि शुरुआत में जल्द ठीक कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब फोन तक नहीं उठाया जा रहा।

शंभूसिंह के अनुसार, दुकानदार रात 9-10 बजे तक दुकानें खोलते हैं। अंधेरा होने के कारण ग्राहकों की आवाजाही कम हो जाती है और दुकानदारों को भी सुरक्षा को लेकर चिंता रहती है।

हादसे के साथ सुरक्षा का भी खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ तेज रोशनी और दूसरी तरफ अंधेरा रहने से रात में वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। बस स्टैंड पर छात्राएं, महिलाएं, बुजुर्ग और अन्य यात्री रात में बसों का इंतजार करते हैं। अंधेरे के कारण सुरक्षा को लेकर भी लोगों में चिंता बनी हुई है। आसपास के करीब 20-25 दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित होने की बात कही जा रही है।

लोगों ने उठाई तत्काल कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने बंद पड़ी सभी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल चालू कराने, जिम्मेदार एजेंसी से जवाबदेही तय करने और शिकायतों के लिए स्थायी व्यवस्था बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभाग को मामले का संज्ञान लेकर जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें