वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

एक वोट से अध्यक्ष बने रमेश सेन, अब उपाध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

शाहपुरा/घुमन्तु दर्पण(किशन वैष्णव)। नगर पालिका शाहपुरा में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के रमेश कुमार सेन की एक वोट से जीत के बाद अब उपाध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए, जिनकी निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुबह 11:30 बजे संवीक्षा की गई।

रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार के अनुसार उपाध्यक्ष पद के लिए चांद मोहम्मद रंगरेज, मोहम्मद इशाक और राजू लाल कहार ने नामांकन प्रस्तुत किए। तीनों नामांकन पत्रों की संवीक्षा पूरी कर ली गई है। अब दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित है। इसके बाद यदि एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में रहते हैं तो दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना की जाएगी।

गौरतलब है कि 21 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के रमेश कुमार सेन ने निर्दलीय प्रत्याशी बालमुकुंद तोषनीवाल को महज एक वोट से शिकस्त दी थी। कुल 35 पार्षदों ने मतदान किया, जिसमें रमेश सेन को 18 और बालमुकुंद तोषनीवाल को 17 वोट मिले।अध्यक्ष पद का मुकाबला बेहद करीबी रहने के बाद अब उपाध्यक्ष पद के चुनाव पर भी सभी की नजरें टिकी हैं। नाम वापसी के बाद मैदान में कितने प्रत्याशी बचते हैं और 35 पार्षदों का समर्थन किसे मिलता है, इसका फैसला मतदान और मतगणना के बाद होगा।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें