भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। बाबा रामदेव जयंती के अवसर पर सोमवार को भीलवाड़ा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुखर्जी उद्यान के पास आयोजित कार्यक्रम में रामलाल जाट एवं मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विभिन्न धार्मिक झांकियों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हरनी महादेव पहुंचकर संपन्न होगी।







