वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हर दिव्यांग में छिपी है दिव्यता डॉ. क्षमाशील गुप्त

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। दिव्यांगजनों के लिए समर्पित संस्था सक्षम की ओर से चित्तौड़ प्रांत का एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग श्री हरिकृष्णा आदर्श विद्या मंदिर, सुभाष नगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं देशभक्ति गीत के साथ हुआ।

प्रशिक्षण वर्ग में चार प्रमुख सत्र आयोजित किए गए। प्रथम सत्र में प्रांत अध्यक्ष महावीर शर्मा ने सक्षम के सात आयाम एवं सात प्रकोष्ठों की जानकारी दी। दूसरे सत्र में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. क्षमाशील गुप्त ने मनुष्य में निहित दिव्यता और उसकी क्षमताओं पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

कोटा से आए प्रदेश सहसचिव संजय शर्मा ने दिव्यांगजनों के अधिकारों से जुड़े RPWD एक्ट-2016 की जानकारी दी। प्रदेश सचिव डॉ. कुलदीप मिश्रा ने संगठन के शताब्दी वर्ष के पांच लक्ष्यों और केंद्र के पांच आग्रहों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रांत एवं जिला स्तर पर नियमित बैठकों और उनके मूल्यांकन पर जोर दिया।

दिव्यांग सेवा केंद्र के प्रदेश सहसंयोजक सुभाष जैन ने प्रत्येक जिले में दिव्यांग सेवा केंद्र की आवश्यकता बताते हुए नेत्रदान एवं रक्तदान जैसे सेवा कार्यों को बढ़ावा देने की बात कही। प्रांत कोषाध्यक्ष जगदीश बांगड़ ने संगठन में आर्थिक पारदर्शिता को महत्वपूर्ण बताते हुए प्राप्त धन को जनविश्वास की अमानत बताया। विभाग कार्यवाहक भगवान सिंह ने सक्षम के कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन प्रांत सचिव चैतन्य प्रकाश पारीक ने किया। मीडिया प्रभारी अरविंद पारीक ने बताया कि इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। अशोक चौहान को जिला अध्यक्ष, शशांक पारीक को युवा आयाम प्रमुख तथा अभिषेक पांचाल को नवीन दायित्व प्रदान किया गया।समापन पर जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश बोहरा ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें