वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

किशनगढ़ में गर्भस्थ शिशु संरक्षण को लेकर जनजागरण रैली, राष्ट्रीय सम्मेलन में उठी जागरूकता की आवाज

अजमेर/घुमन्तु दर्पण(रेखा कुमावत)|अजमेर के किशनगढ़ मे आज गर्भस्थ शिशु के संरक्षण और समाज में जागरूकता का संदेश लेकर शनिवार सुबह किशनगढ़ की सड़कें जनजागरण के रंग में नजर आईं। गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत, शाखा किशनगढ़ की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन से पहले निकाली गई जनजागरण रैली में गर्भस्थ शिशु की रक्षा और कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज बुलंद की गई।

सुबह करीब 8:15 बजे रैली रवीन्द्र रंगमंच से शुरू होकर सुरज देवी पाटनी सभागार पहुँची। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं और सामाजिकजनों ने जागरूकता संदेशों के साथ शहरवासियों का ध्यान इस गंभीर सामाजिक विषय की ओर आकर्षित किया। रैली जिस मार्ग से गुजरी, वहां कुछ देर के लिए माहौल जागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी आवाजों से गूंजता नजर आया। ‘बेटी को जन्म लेने दो’, ‘गर्भस्थ शिशु की रक्षा करो’ जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया गया।रैली के बाद सुरज देवी पाटनी सभागार में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन शुरू हुआ।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें