मोतियाबिंद ऑपरेशन सहित जांच, दवाइयां और चश्मे की सुविधा रहेगी निशुल्क
भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति के तत्वावधान में 20 सितंबर को आरसी व्यास कॉलोनी स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में निशुल्क नेत्र जांच, परामर्श एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा।समिति के मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि शिविर में डीएनबी नेत्र विशेषज्ञ डॉ. कृष्णा हेड़ा द्वारा नेत्र रोगियों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। शिविर में मरीजों के लिए आवास, भोजन, दवाइयां एवं चश्मे की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने बताया कि शिविर के पहले दिन मरीजों की जांच एवं परामर्श होगा। दूसरे दिन चिन्हित मरीजों के नेत्र ऑपरेशन किए जाएंगे। तीसरे दिन जांच तथा चौथे दिन ऑपरेशन के बाद मरीजों की फॉलोअप जांच की जाएगी।








