गुरला/घुमन्तु दर्पण। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सर्विस लेन की बदहाल स्थिति के चलते स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। Ch. No. 74+250 RHS से Ch. No. 73+600 RHS तक सरकारी स्कूल के बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए बनाई गई सर्विस लेन मिट्टी से अटी पड़ी है। इसके चलते बच्चों को मजबूरी में मुख्य हाईवे से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है, जहां तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है।ग्रामीणों के अनुसार, सर्विस लेन से मिट्टी हटाने को लेकर कई बार मेंटेनेंस टीम को सूचना दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि मेंटेनेंस सुपरवाइजर रामनारायण से शिकायत करने पर उन्होंने कहा कि अधिकारी ने काम करवाने से मना किया है।
वहीं, ग्रामीणों के मुताबिक मेंटेनेंस मैनेजर हर्षवर्धन सिंह ने पहले मौके पर आने की बात कही, लेकिन बाद में फोन पर कथित तौर पर कहा कि “मैं यह काम नहीं करवाऊंगा, आपसे जो होता है कर लो।”सर्विस लेन बंद होने से स्कूली बच्चों को मुख्य हाईवे पर चलना पड़ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर और जिला कलेक्टर से तत्काल सर्विस लेन से मिट्टी हटवाने तथा मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।








