गुरला/घुमन्तु दर्पण(बद्री लाल माली)। मांडल कस्बे में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले प्रसिद्ध तीन दिवसीय तेजाजी मेले एवं जलझूलनी एकादशी महोत्सव को लेकर ग्राम पंचायत प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले को लेकर पंचायत प्रशासन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।इसी क्रम में ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार सोनी ने मेला चौक एवं धर्मतलाई क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेले के दौरान लगने वाले टेंट, लाइट डेकोरेशन, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा बैरिकेडिंग और दुकानों के आवंटन स्थलों का निरीक्षण किया।
VDO ने सफाई कर्मचारियों को मेला शुरू होने से पहले पूरे परिसर और धर्मतलाई क्षेत्र की विशेष सफाई करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि रात के समय श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।विनोद सोनी ने कहा कि तेजाजी मेला मांडल का प्रमुख आयोजन है, जिसमें हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ सहायक भागचंद चौधरी, ओम प्रकाश सारस्वत, कुलदीप व्यास सहित ग्राम पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।








