वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ट्रॉली जोड़ते समय पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, नीचे दबने से युवक की मौत

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)। जिले के सेरूणा गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली जोड़ने के दौरान हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा गुरुवार 17 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे हुआ।जानकारी के अनुसार सेरूणा निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र भानी सिंह अपने घर के आंगन में ट्रैक्टर के पीछे ट्रॉली जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटकर वीरेंद्र सिंह के ऊपर जा गिरी। हादसे में वह ट्रॉली के नीचे दब गया।

परिजन उसे तत्काल बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के चाचा राजू सिंह पुत्र मालू सिंह राजपूत ने सेरूणा थाने में घटना की रिपोर्ट दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना कर मर्ग दर्ज किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें