वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अजमेर मेयर पद के लिए भाजपा से अनामिका शर्मा ने दाखिल किया नामांकन

अजमेर/घुमन्तु दर्पण(रेखा कुमावत)। अजमेर नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 3 की नवनिर्वाचित पार्षद अनामिका शर्मा ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। मेयर पद के लिए 21 सितंबर को मतदान होना है। कांग्रेस की ओर से अभी प्रत्याशी के नाम की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में कांग्रेस के 37, भाजपा के 32 और 11 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं। किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में मेयर चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने दावा किया कि पार्टी के पास बोर्ड बनाने के लिए पर्याप्त समर्थन है और 44 पार्षद भाजपा के संपर्क में हैं। भाजपा विधायक अनिता भदेल ने भी निगम में भाजपा का बोर्ड बनने का भरोसा जताया। अनामिका शर्मा पहली बार पार्षद निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने वार्ड 3 से 3,687 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 2,733 मत मिले। नामांकन के बाद शर्मा ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है और वह इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।वहीं कांग्रेस खेमे में रश्मि शर्मा, रश्मि हिंगोरानी और किरण गढ़वाल सहित अन्य नामों पर चर्चा चल रही है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेयर चुनाव की तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें