घुमन्तु दर्पण। भीलवाड़ा नगर निगम के 70 वार्डों के लिए हुए चुनाव के परिणामों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। तिलक नगर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना के राउंड आगे बढ़ने के साथ ही वार्डवार चुनावी तस्वीर भी साफ होती जाएगी और कुछ ही देर में शुरुआती रुझान सामने आने लगेंगे।कुछ ही देर में शुरू होगी मतगणना, कड़ी चौकसी: जांच-पड़ताल के बाद ही प्रवेश, मोबाइल पर पूरी पाबंदी
नगर निगम के 70 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा और कांग्रेस सहित कुल 277 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया है। मतदान के बाद अब सभी की निगाहें मतगणना केंद्र पर टिकी हैं। प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों में भी परिणाम को लेकर उत्सुकता और बेचैनी बनी हुई है।सोमवार को खुलेगा भीलवाड़ा में 1200 से ज्यादा प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा, सुबह 8 बजे से मतगणना
हर राउंड के साथ साफ होगी तस्वीर
मतगणना के दौरान एक-एक राउंड के परिणाम सामने आने के साथ वार्डों में मुकाबले की स्थिति स्पष्ट होती जाएगी। कई वार्डों में कड़ा मुकाबला होने के कारण शुरुआती रुझानों में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में अंतिम परिणाम आने तक प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ी रहेंगी।मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मतगणना को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्र और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है, ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।








